—–निगम ने कराया पूरे रूट पर भव्य सौंदर्यीकरण
——सैंड आर्ट , सर्फेस पेंटिंग और वेस्ट टू वंडर से बनी कलाकृतियां बनी आकर्षण का केंद्र
आगरा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति के आगरा आगमन को लेकर नगर निगम ने शहर को सजाने-संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। खेरिया हवाई अड्डे से लेकर ताजमहल के पास स्थित शिल्पग्राम तक पूरे मार्ग को भव्यता के साथ सजाया गया है। रंग-बिरंगे झंडों, आकर्षक सैंड आर्ट, फुटपाथों पर फूलों की सजावट और नवीनतम “बेस्ट वंडर” आकृतियों ने पूरे मार्ग को एक नई पहचान दी है।
शहर के चौराहों पर विशेष सौंदर्यीकरण किया गया है। वहां पर फूलों की आकर्षक कलाकृतियां, लाइटिंग और आधुनिक डिजाइन की सजावट ने वातावरण को जीवंत बना दिया है। खेरिया हवाई अड्डे से जैसे ही आगंतुकों का काफिला शहर में प्रवेश करेगा, उन्हें भारतीय संस्कृति और आधुनिकता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।
—-फुटपाथों पर रखे रंग बिरंगे फूलों के गमलों की खुशबू से महक उठा शहर—-
नगर निगम की ओर से पूरे रूट पर फुटपाथों को सजाया गया है। गमलों में लगाए गए मौसमी फूलों से जहां पर्यावरण में ताजगी घुली है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए यह दृश्य किसी उत्सव से कम नहीं लग रहा।
—–सैंड आर्ट बनी आकर्षण का केंद्र—–
ताजमहल के सान्निध्य में शिल्पग्राम के पास सैंड आर्ट के माध्यम से भारतीय विरासत को दर्शाया गया है। कलाकारों ने बालू की मदद से शांति, समरसता और स्वागत की भावना को मूर्त रूप दिया है।
—-‘वेस्ट टू वंडर’ से आकृतियां भी बनीं चर्चा का विषय—
विभिन्न स्थानों पर लगाए गए ‘वेस्ट टू वंडर थीम पर आधारित आकृतियों ने आम लोगों और पर्यटकों का ध्यान खींच रही हैं । यह आकृतियां पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और स्वच्छता के संदेश दे रही हैं।
वर्जन —–
नगर निगम आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि, “अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए हम आगरा की सुंदरता और संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं। यह अवसर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की छवि को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगा।