आगरा, 15 जून। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में खेली गई 15वीं महाकाल राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण,1 रजत व 1 कांस्य पदक जीतकर आगरा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले संतोष कुमार सिंह,उदय शर्मा,पारस कुमार,स्वाति शुक्ला, सुहानी श्रीवास्तव व उनके प्रशिक्षक पंकज शर्मा एवं जनरल मैनेजर संगीता शर्मा का आगरा वापस लौटने पर बड़ी संख्या में अभिवावकों एवं ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में अनीता शर्मा,रोहन शर्मा ,अनिल शुक्ला,इन्दु शुक्ला,मुकुल अग्रवाल, सुदर्शन देवनाथ,ईशांत कुमार,अर्जुन श्रीवास्तव व जतिन बघेल आदि शामिल थे।
उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश टीम के कोच पंकज शर्मा एवं जी एम संगीता शर्मा के नेतृत्व में आगरा, उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार सिंह ने (सीनियर बालक पूमसे एवं फाइट के 87 किलो ग्राम से अधिक भार वर्ग में 1-1=2 स्वर्ण पदक जीते। उदय शर्मा ने (सीनियर बालक वर्ग की व्यक्तिगत एवं पेयर पूमसे स्पर्धा में 1-1=2 स्वर्ण पदक जीते।
सुहानी श्रीवास्तव ने (सीनियर बालिका वर्ग की पेयर पूमसे स्पर्धा में )1 स्वर्ण पदक जीता। स्वाति शुक्ला ने (सीनियर बालिका वर्ग की व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में) 1 स्वर्ण पदक जीता। पारस कुमार ने सीनियर फाइट बालक वर्ग के (54 से 58)किलो ग्राम भार वर्ग में 1 रजत पदक जीता। कनिका सिंह ने (सब-जूनियर बालिका वर्ग की (24-26) किलोग्राम भार वर्ग में 1 कांस्य पदक जीतकर आगरा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।
उपरोक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 19 राज्यों के 550 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। विजेताओं को ज़िला ताइक्वांडो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा ने अपनी हार्दिक बधाई दी है।
