आगरा। नेपाल में विदेशी धरती पर इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में तिरंगा फ़हराकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर आगरा वापस लौटने पर मास्टर पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
नेपाल की राजधानी काठमांडू शहर के त्रिपुरेश्वर दशरथ रंगशाला इंडोर हॉल में विश्व ताइक्वान्डो, एशियन ताइक्वान्डो यूनियन एवं नेपाल ताइक्वान्डो संघ द्वारा 18 से 20 फ़रवरी 2026 तक खेली गई ।चतुर्थ माउंट एवरेस्ट क्योरुगी एवं द्वितीय पूमसे (विश्व ताइक्वान्डो,जी-1) इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में विदेशी धरती पर भारत की ओर से आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में 2 कांस्य पदक जीतकर तिरंगा फहराकर इंडिया का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर इतिहास रच दिया ।
संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर ने भी 1-1 कांस्य पदक जीतकर आगरा का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया ।
पंकज शर्मा आगरा/उत्तर प्रदेश के ताइक्वान्डो के अभी तक के 40 वर्ष के इतिहास में किसी भी विश्व ताइक्वान्डो,जी-1 इंटरनेशनल प्रतियोगिता में 2 पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं । उपरोक्त वर्ल्ड ताइक्वान्डो की इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में 28 देशों जिसमे मेज़वान नेपाल के अलावा भारत, पाकिस्तान, मलेशिया, जापान,साउथ कोरिया, थाईलैंड,सिंगापुर,जकार्ता,इंडोनेशिया,श्री लंका, भूटान,हांगकांग,चिली, मोरक्को,इजिप्ट,केन्या,बांग्लादेश,ऑस्ट्रेलिया आदि के 2000 से अधिक खिलाड़ी एवं खेल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल द्वारा जीवनी मंडी स्थित अपने कार्यालय पर नेपाल से आगरा वापस लौटने पर मास्टर पंकज शर्मा को 2 कांस्य पदक एवं संतोष कुमार सिंह व प्रदीप गौर को 1-1 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त कर इंडिया,उत्तर प्रदेश एवं आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर पटका, मोतियों की माला एवं चमचमाते मेडल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया ।
साथ ही उन्हें अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए देते हुए इसी प्रकार भविष्य में इंडिया,उत्तर प्रदेश एवं आगरा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने हेतु प्रेरित किया ।
उपरोक्त अवसर पर दयालबाद-वार्ड संख्या-62 के पार्षद भरत शर्मा भी उपस्थित थे ।


