
आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा0एम0सी0शर्मा की सूचनानुसार कानपुर के ग्रीन पार्क स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 से 8 अगस्त तक खेली गई अस्मिता खेलो इंडिया वूमेन’एस लीग ताइक्वांडो फाइट और पूमसे की प्रतियोगिता में आगरा नगला पदी निवासी (माननीय विधान परिषद विधायक विजय शिवहरे के धाकरान चौराहा स्थित होटल मोती पैलेस में सैफ़ के रूप में कार्यरत पिता नरेंद्र मेहरा एवं ग्रहणी माता गुड्डी देवी की सुपुत्री पंखुड़ी मेहरा ने सीनियर वर्ग की पूमसे व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रतिभाग करते हुए अपना शानदार प्रदर्शन कर 6.608 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया।
पंखुड़ी का खेलो इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी उत्तर प्रदेश की ओर से चयन हुआ है । उल्लेखनीय है पंखुड़ी मेहरा वर्तमान में मध्य प्रदेश स्थित धार साईं सेंटर पर ताइक्वान्डो मार्शल आर्ट का गहन प्रशिक्षण ले रही है, इससे पूर्व पंखुड़ी मेहरा अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा की शिष्या रही हैं साथ ही दयालबाग स्थित स्वामीबाग स्कूल पर 4 वर्ष तक गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं । जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा की सीईओ संगीता शर्मा व साथी खिलाड़ियों ने अपनी हार्दिक बधाई दी है।


