सेंट पीटर्स के तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 30 सितंबर। सेंट पीटर्स कॉलेज के तरण ताल पर आज स्वर्गीय श्री दर्शन दयाल गुप्ता एवं श्रीमती शिव देवी गुप्ता की स्मृति में तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शासकीय अधिवक्ता बसंत कुमार गुप्ता द्वारा गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया ।प्रतियोगिता में ढाई सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया ।आज  50 मीटर फ्रीस्टाइल 50 मी बैक स्ट्रोक 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक की स्पर्धाएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता का संचालन आगरा जिला तैराकी संघ के संयुक्त सचिव राजेश गुप्ता द्वारा किया गया ।प्रतियोगिता के निर्णायक सर्वश्री केपी सिंह, रवि प्रकाश ,सौरभ सिंह ,मनीष सिंह ,कुमकुम गुप्ता, रामकृष्ण ,आशीष कुशवाहा, रूपाली गुप्ता, नेहा ,नीलम, मोहम्मद यमीन ,प्रशांत पटेल आदि ने किया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजन सचिव देवेंद्र कुमार मांडलस दिव्य कुमार मांडलस, अनुपम मांडलस डॉक्टर रंजना गुप्ता, निष्कर्ष , शुभम आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रतियोगिता के आयोजन सचिव देवेंद्र कुमार मांडलस के द्वारा दिया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत है।

सौराकी प्रतियोगिता के परिणाम

अण्डर-15 बालिका 100 मी. फ्रीस्टाइल में अदन्या गुप्ता प्रथम, रिद्धि बसन्तनानी दूसरे,  अंशिका उपाध्याप तृतीय रही।

अण्डर 18 बालिका फऱी स्टाइल में 1. नन्दनी शर्मा (2) अंशिका मित्तल, (3) अशिका पटेल

अण्डर 15 बालक वर्ग ब्रेस्टस्ट्रोक में  1- तोशान गुफा (2) रनवीर कांडा (3) प्रबल कुमार गुप्ता

अण्डर 18 बैंक स्ट्रोक 1-नन्दिनी शर्मा, 2- अंशिका मित्तल, 3- अंशिका पटेला

अण्डर 18 बालक वर्ग 50 मी. बैक स्ट्रोक

1- अनुराग धनगर 2- नील  वर्द्धन शर्मा 3-  अतुल्य गुप्ता

50 मी. बै क स्ट्रोक बालक- 1- अरिहन्त कुशवाह2- प्रबल कुमार गुप्ता 3- रौनक गुप्ता

50मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक में 1- रिद्धि वसन्तनानी, (2) अनुष्का उपाध्याय,  3- प्रिंसा वशिष्ठ

50 मी. बैक स्ट्रोक में 1-नोयावन रावत2- आशीष उत्तम, 3- रोहित गौतम

बालिका वर्ग 50 मी ब्रेस्ट स्ट्रोक- 1-  विदुषी दुबे, 2- मनिका गुप्ता3- आध्या गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *