22 मार्च को आगरा पहुंचेगी स्वर्ण जयन्ती यात्रा, व्यापारी करेंगे जोरदार स्वागत

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 19 फरवरी। व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाले उप्र उद्योग व्यापार मंडल इस वर्ष 50 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। व्यापार मंडल की शीर्ष कमेटी ने 24 दिस. 2022 से 24 दिस. 2023 तक पूरे वर्ष स्वर्ण जयन्ती मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा शुरु हो चुकी है। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने दी।

बेलनगंज स्थित कार्यालय पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। स्थापना दिवस के 50वें मयूर चेयरमैन महेन्द्र जैन, दिलीप सेठ और राजेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रुप से स्पष्ट किया है कि 24 दिस. 2022 से 24 दिस. 2023 तक पूरे वर्ष स्वर्ण जयन्ती मनाने का निर्णय लिया है। इसे प्रदेश भर के सभी 75 जिलों और 310 तहसील क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। छह फरवरी से 28 फरवरी तक व्यापार मण्डल ‘व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान’ कार्यक्रम के तहत सभी पदाधिकारी अपने जिले के सभी नगर, तहसील, कस्बे की बाजार इकाईयों में जाकर आम व्यापारियों से सम्पर्क करेंगे। उन्हें उप्र उद्योग व्यापार मण्डल की 50 वर्ष की गौरवपूर्ण उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस अभियान से जुड़ने के लिए 7030930361 पर मिस्ड कॉल के माध्यम से भी कार्य किया जा रहा है। वहीं 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथयात्रा होगी जो पूरे प्रदेश में जायेगी। आगरा में यह यात्रा 22 मार्च को पहुंचेगी। इस दौरान सभी आम व्यापारी अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत करा सकेंगे। यात्रा में एक सुझाव एवं शिकायत पेटिका भी लगाई गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, महामंत्री दीपक शर्मा, प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) सुनील जैन, प्रदेश मंत्री (युवा) सुदेश अग्रवाल, अनमोल, मीडिया प्रभारी मेघराज, सुलेमान, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर बुधरानी, मंत्री राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष डीसी मित्तल, आईटी सेल के रोहित आयलानी और मो. अकरम मंत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *