आगरा, 6 जून। आध्या क्रिकेट अकादमी की खिलाड़ी सुप्रिया अरेला और भारती उपाध्याय का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप के लिए किया गया है। कैंप का आयोजन 8 जून से धर्मशाला (हिमाचल) में किया जा रहा है। नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर गर्ल्स अंडर 19 मैं शानदार प्रदर्शन के आधार पर सुप्रिया आरेला और भारती उपाध्याय का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी में किया गया है
सुप्रिया अरेला मध्यम गति की तेज गेंदबाज है और भारती उपाध्याय विकेटकीपर है। नेशनल क्रिकेट अकादमी कैंप में 25 महिला क्रिकेटरों का चयन किया गया है। जिनमें उत्तर प्रदेश की चार महिला क्रिकेटर पार्श्वी चोपड़ा, सोनम यादव, सुप्रिया अरेला और भारती उपाध्याय का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा के अध्यक्ष सुनील जोसन अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर हेमलता काला, जॉन मिल्टन स्कूल के प्रबंधक विनोद बंसल, राजेश शर्मा, बलदेव भटनागर इत्यादि ने सभी के भविष्य के उज्जवल कामना की।