यूपी रोडवेज के नेता मोहम्मद अली दुलारे का आकस्मिक निधन

Crime उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 29 नवंबर। उत्तर प्रदेश रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष और आगरा मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अली दुलारे का आकस्मिक निधन हो गया है। वे यहां सराय ख्वाजा में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की बाउंड्री के निकट स्थित अपने आवास में रहते थे। उनके निधन के संबंध में बताया गया है कि वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हालांकि वे अपनी टाटासूमो में बैठकर ईदगाह बस स्टैंड तक जरूर चले जाते थे। गाड़ी को उनका ड्राइवर चलाता था।उनके निकटस्थ सत्यनरायन शर्मा ने फोन पर बताया कि श्री दुलारे भाई बुधवार को सायं 6 बजे के लगभग घर पर खाना खा रहे थे। अचानक स्वांस नली में कुछ अटक गया। घर वाले कुछ समझ पाते और अस्पताल तक ले गये, तब तब उनकी मौत हो गयी।
जैसे ही उनके समर्थकों को पता चली तो आवास पर भीड़ जमा हो गयी। देर रात तक तमाम लोग उनके आवास पर जमा थे। दुलारे भाई के पिता भी रोडवेज में कार्यरत थे।  वे यूपी रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत रहे थे। समर्थकों के मध्य उनकी छवि बहुत बढ़िया थी। वे अपने समर्थकों के सहयोग के लिये हर समय तैयार रहते थे। उनके निधन से समर्थकों में मायूसी छायी हुई है। जिसने भी उनके निधन की खबर सुनी, स्तब्ध रह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *