मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा-

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन एम.डी.जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत, आगरा में दिनांक 13.02.2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक ,आगरा चंद्रशेखर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.एल.जैन के संयोजन में किया गयाl कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि पार्षद गौरव शर्मा, रामनाथ गौतम, पूर्व प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज आगरा, डॉ.निखिल जैन एवं अश्वनी जैन ने सरस्वती मां के आगे दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
जिला विज्ञान क्लब ,आगरा के जिला समन्वयक डॉ.निखिल जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आगरा के साथ मंडल से आए विभिन्न जनपद के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया जिनका चयन अपने-अपने जनपदों में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के आधार पर हुआ । उन्होंने बताया कि आज प्रथम, द्वितीय ,तृतीय विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप मेडल व मोमेंटो के साथ क्रमशः 10000,7000 व 5000 की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। और साथ ही दो सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2000 का चेक भी दिया गया l मुख्य अतिथि पार्षद गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों के बनाए इलेक्ट्रिक सेफ्टी पिलर सिस्टम, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, ऑटोमेटिक वेस्ट सेग्रीगेशन, पल्स वेव, कचरा प्रबंधन,ए.आई. रोबोट स्मार्ट व्हीकल, एयर पॉल्युशन ऑटोमैटिक सिस्टम, परफ्यूम मेकर, आपदा प्रबंधन आदि मॉडल का अवलोकन किया एवं सभी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं प्रदान कीl प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वाहन डॉ.रामनाथ गौतम , डॉ.राजेश पाराशर, डॉ.ज्योतिका खरबंदा व डॉ.शालिनी वर्मा ने किया l प्रदर्शनी में प्रथम स्थान कोहिनूर, द्वितीय स्थान वाशु देव, तृतीय स्थान कु पावनी जैन व वैष्णवी एवं सांत्वना पुरस्कार प्रिंस यादव और सुमरिन तनेजा ने पाया। सभी बाल वैज्ञानिकों का सम्मान जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो व मेडल देकर किया गया। विद्यार्थियों ने न सिर्फ मॉडल बनाकर अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया बल्कि अपनी रचनात्मकता व प्रौद्योगिकी के मिश्रण से सभी अतिथियों को चकित कर दिया l कार्यक्रम का संचालन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के अश्विनी कुमार जैन प्रवक्ता श्री एम.डी.इंटर कॉलेज सिरसागंज, फिरोजाबाद एवं विद्यालय के शिक्षक रीनेश मित्तल ने कियाl कार्यक्रम में डॉ.पंकज मिश्रा, अनु वर्मा, राजकुमार, गौरव जादौन, शिवम कुमार, ललित कुमार, अर्चना यादव आदि उपस्थित रही l अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य में बेहतर विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *