खुले में मांस फेंकने वाली मीट शॉप्स पर होगी सख्त कार्रवाई

Press Release उत्तर प्रदेश

– नगर निगम आगरा लगाएगा जुर्माना
– मीट खाने से बढ़ रहे हैं डाग बाइटिंग के केस
– मीट खाने वाले स्वान होते हैं ज्यादा आक्रामक

आगरा। आगरा के घनी आबादी वाले इलाकों में निराश्रित कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनकी आक्रामकता अब चिंता का कारण बनती जा रही है। शहर में कई स्थानों पर लोग आए दिन कुत्तों के झुंड और उनकी आक्रामकता से परेशान हैं। इस समस्या की जड़ में मीट दुकानों द्वारा खुले में फेंके जा रहे मांस और हड्डियों के अवशेष हैं।

नगर निगम क्षेत्र में वज़ीरपुरा, कमालखां, आलमगंज, कोठी मीना बाज़ार, शहीद नगर, मंटोला, खोजा की सराय, नरीपुरा, नाई की मंडी और लोहामंडी जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मीट की दुकान हैं। यहां पर दुकानदारों के द्वारा अपशिष्ट खुले में फेंका जा रहा है। इन इलाकों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, साथ ही उनका व्यवहार अधिक आक्रामक होता जा रहा है जिससे स्वनों के कटाने कि घटनाये बढ़ रही है l

—–मांस खाने की आदत बना रही है कुत्तों को हिंसक—–

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि खुले में मांस और हड्डियों का फेंका जाना कुत्तों के लिए भोजन का एक स्थायी स्रोत बन गया है। इस आदत के कारण कुत्तों में मांसाहार की प्रवृत्ति बढ़ रही है और वे अधिक हिंसक हो रहे हैं। यह स्थिति आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रही है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम अब ऐसी दुकानों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। पहली बार पकड़े जाने पर जुर्माना और चेतावनी दी जाएगी, लेकिन दोबारा की स्थिति में दुकान पर सील या लाइसेंस रद्द करने जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

—– मांस अपशिष्ट संग्रहण की नई योजना—-

इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने एक नई योजना पर काम शुरू किया है जिसे जल्द ही लागू किया जाएगा। अब मीट दुकानों से नाममात्र उपयोगकर्ता शुल्क लेकर मांस अपशिष्ट संग्रहण सेवा दी जाएंगी।इस योजना के तहत नगर निगम नियमित रूप से दुकानों से मीट वेस्ट एकत्र करेगा, ताकि कचरा खुले में न जाए और कुत्तों को भोजन का असुरक्षित स्रोत न मिले। इससे न केवल कुत्तों की संख्या में नियंत्रण होगा, बल्कि शहर की स्वच्छता और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

—–नगर आयुक्त की चेतावनी—–

” नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का इस संबंध में कहना है कि खुले में मीट फेंकने की प्रवृत्ति अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे न केवल गंदगी फैलती है, बल्कि कुत्तों का व्यवहार भी हिंसक होता है। नगर निगम इसकी नियमित निगरानी करेगा। जो दुकानदार नियमों का उल्लंघन करेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और कठोरतम कार्यवाही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *