
मथुरा । महान वीर क्रान्तिकारी विरसा मुण्डा और वीर पेशवा बाजीराव की शौर्य गाथाओं एवम जयन्ती के उपलक्ष में “शौर्य के कदम क्राँति की ओर” साइक्लाथान अभियान का आयोजन किया गया। एन०सी०सी० बिहार और झारखण्ड की ओर से और दूसरी रैली पुणे से लगभग 1300 किलोमीटर की यात्रा पर एन०सी०सी० कैडेट्स सेना के जवान सेना के अधिकारी अपने दलों के साथ निकले। जोकि 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुँचेंगे। दल ने समाज को “शौर्य के कदम क्राँति की ओर” और दोनों क्रांतिवीरों की अमित विरासत और राष्ट्रीय स्वतंत्रता में उनके योगदान का स्मरण कराया। गलन भरी सर्दी में बुधवार सुबह साइकिल यात्रा आगरा से शुरू होकर हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एण्ड टैक्नोलॉजी पर स्वागत किया गया। कॉलेज के निदेशक डॉ आर. एस. पवित्र, कमाण्डिग ऑफिसर कर्नल कुलदीप सिंह 10 यू.पी. वटालियन, कॉलेज के कुल सचिव राजेश कुमार शर्मा, कॉलेज के एन.सी.सी. अधिकारी कैप्टन राजेश कहरवार, बटालियन के ज.सी.ओ. और एन.सी.ओ ने माल्यार्पण कर किया।
उसके पश्चात साइकिल रैली ने मथुरा के लिये प्रस्थान किया जोकि मथुरा (बाद) स्थित रैनचोक होटल में ठहरेगी। वहाँ पर 10 यू.पी. बटालियन मथुरा के कमाण्डिग ऑफिसर कर्नल कुल्दीप सिंह, एडम आफीसर कक्लमीत सिंह मागो, सूवेदार मेजर, एन.सी.सी. अधिकारियों, जे.सी.ओ. और एन.सी.ओ. ने साइकिल रेली के सभी सदस्यों का भव्यता से स्वागत किया। समर्पित अधिकारियों एन.सी. सी. कैडिट्स और सपोर्टिंग स्टाप कर्मियों वाली साइक्लाथान टीम का स्वागत समारोह के दौरान पूरे उत्साह के साथ स्वागत किया गया। टीम को मिलिट्री अनुसाशन और देश भक्ति के नारों के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। जो राष्ट्रीय एकता और युवा सशक्तिकरण की भावना को दर्शा रहे थे।
उत्तर प्रदेश से गुजर रही साइक्लोथान टीम का नेतृत्व कर्नल अनिल कुमार (टीम लीडर) और ले० कर्नल पी०वी० शर्मा (डिप्टी टीम लीडर) कर रहे हैं। इस रैली में समर्पित एन.सी.सी. कैडिट्स का मुख्य दल सामिल है। इस दल में छात्र और छात्राऐं भी हैं। जिन्हें स्थाई प्रशिक्षक स्टाफ और प्रशासनिक कर्मियों का समर्थन प्राप्त है। इस रैली का समापन 27-28 जनवरी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर अमरनाथ गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना को सांस्कृति कार्यक्रम के माध्यम से दर्शाया।

यह ऐतिहासिक यात्रा राँची (झारखण्ड) और पुणे (महाराष्ट्र) से शुरू हुई और 16 जनवरी 2026 को नई दिल्ली पहुँचेगी। लगभग 1500 किमी0 की दूरी तय करने वाली इस यात्रा में एन.सी.सी. कैडिट्स, सेना के जवान और सेना के अधिकारी शामिल है। इस रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रवाद, एकता, अनुशासन दौनों वीरों वीर विरसा मुण्डा और वीर पेशवा बाजीराव के संघर्ष और बलिदान की भावना को फैलाना है। पेशवा बाजीराव प्रथम के साहस और दिल्ली अभियान से प्रेरित होकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता, देशभक्ति और सैन्य गौरव का संदेश फैलाना है।
मानव जीवन और समाज के निर्माण की दशा में भी प्रेरित करना। भारत के युवाओं के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य जागरुकता और एक्टिव लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामुदायक बन्धन की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी के माध्यम से चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण के प्रति एन.सी.सी. की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला एक अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रयास है।
