16 से 17  दिसम्बर तक आगरा में प्रदेशीय सीनियर पुरुष/महिला जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा,6 दिसम्बर। खेल निदेशालय, उ०प्र० के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में  16 से 17  दिसम्बर तक आगरा में प्रदेशीय सीनियर पुरुष/महिला जिमनास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम का जनपदीय 13. दिसम्बर, प्रातः 11 बजे एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 14 दिसम्बर को 11 बजे से होंगे।

अतः जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वे अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल के पुरूष खिलाड़ियो को शारीरिक शिक्षक के साथ जिलास्तरीय एवं मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल्स हेतु निर्धारित समय अवधि पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम सदर बाजार आगरा पर भेजने का कष्ट करें।

प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। प्रतियोगिता सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मो. 9412171242 पर कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *