प्रदेशस्तरीय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता 13 फरवरी से आगरा में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 जनवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी बास्केटबाल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता 13.02.2025 से 16.02.2025 तक आगरा में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला टीम के ट्रायल 08-02-2025 प्रातः 11.00 बजे से एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स 10-02-2025 प्रातः 11.00 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम्, आगरा पर  कराय जायेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतितयोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि 01.01.2011 के पश्चात होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड तथा चिकित्सीय प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य होगा।

जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम् आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर-9412171242 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *