आगरा, 02 जनवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी हाकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका हॉकी प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता 10.01.2025 से 15.01.2025 तक इटावा में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर जिला स्तरीय ट्रायल 4 जनवरी को और मंडलीय ट्रायल 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे से कराये जायेंगे।
प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाडी की जन्मतिथि 01.01.2008 या उसके पश्चात की होनी चाहिए। प्रतिभागी खिलाड़ी को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वहअपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में महिला खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु महिला खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क है। वयन ट्रायल्स सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर-9412171242 पर प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।