आगरा। डीफ एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश और आगरा डीफ एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 22 फरवरी 2026 को द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन एकलव्य स्टेडियम आगरा में किया जाएगा।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बधिर खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बधिर खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु सशक्त मंच प्रदान करना तथा खेलों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है। मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन एवं समापन समारोह की शोभा जी एम बीएसएनएल श्याम सिंह बढ़ाएंगे। उनके करकमलों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान किए जाएंगे।
