ताज महोत्सव में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की इकाईयों द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाई

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 27 फरवरी।ताज महोत्सव शिल्पग्राम में उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तपोषित इकाईयों द्वारा निर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाई गई हैं। बोर्ड के मुख्यकार्यपालक अधिकारी  अरुण प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी आगरा नवनीत सिंह चहल द्वारा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी  ओ0पी0 चक के साथ बोर्ड द्वारा वित्तपोषित इकाइयों का अवलोकन किया गया। मुख्यकार्यपालक अधिकारी अरुण प्रकाश व जिलाधिकारी आगरा  नवनीत सिंह चहल द्वारा स्टॉल्स से उत्पादों की खरीदारी की गई। ताजमहोत्सव में आयोजित फैशन शो में परफॉर्म करने वाली मॉडल्स को मुख्यकार्यपालक अधिकारी  व जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए। मुख्यकार्यपालक अधिकारी द्वारा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आगरा  ओ पी चक की खादी बोर्ड द्वारा वित्तपोषित इकाइयों को ताजमहोत्सव में लगवाने व उनके द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की बिक्री के लिए प्रशंसा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *