आगरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में U-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए पहले मुकाबले में स्टेडियम कैंप ने शिव क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराया ।
टॉस शिव क्रिकेट अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित बीस ओवरों के मुकाबले में शिव क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमेंं दीपक ने 24 और माधव ने 22 रनों का योगदान दिया । स्टेडियम कैंप की ओर से गेंदबाजी करते हुए मनीष और मन्नू ने तीन-तीन विकेट और गोपाल ने 2 विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम कैंप की टीम ने एक विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किया । जिसमें गोपाल ने 44 और शिवा कौशिक ने 36 , कुलदीप ने 26 रनों का योगदान दिया । शिव क्रिकेट अकादमी की ओर से एकमात्र विकेट अथर्व ने प्राप्त की।
दूसरे मुकाबले में राधा माधव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20-20 ओवरों के मुकाबले में राधा माधव ने 170 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें अजय अहिर ने 34 , अभिषेक ने 39 और दुष्यंत ने 25 और अजय ने 21 रनों का योगदान दिया।
गुरुकुल की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक ने 3 ओम मिश्रा, यादव और आशीष ने विकेट प्राप्त की । लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट अकादमी की टीम ने 6 विकेट खोखर 150 रन ही बना सकी। टीम के लिए ओम मिश्रा ने 61 और सुमित ने 30 रनों का योगदान दिया। राधा माधव की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय ने तीन विकेट और शुभम ने दो और दुष्यंत ने एक विकेट प्राप्त किया।
