आगरा, 10 सितंबर। क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित माध्यमिक विद्यालय बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग में आयोजित की गयी। जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग में सेंट जोसेफ ने क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को 4=1 से हराकर विजयश्री हासिल की ।सेंट जोसेफ की ओर से जाह्नवी , हिनाक्षी ,सानवी अक्षई ने एक-एक गोल किया। क्वीन विक्टोरिया की ओर से एक मात्र भूमिका ने गोल किया।
19 वर्ष बालिका में केवल एक टीम सेंट जोसेफ की होने के कारण उसे विजेता घोषित किया गया जबकि 17 वर्ष में केवल क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम होने के कारण उसे विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एवं पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्रधानाचार्या जॉयस सायलास क्रीड़ा सचिव डा रीनेश मित्तल, विदुषी सिंह ,हिमांशु शर्मा, केपी सिंह ,संजय नेहरू ने किया ।मैच के निर्णायक भूपेंद्र सिंह भानु प्रताप सिंह और अमित और रोशनी थे।इस अवसर पर श्रुति मैसी ,प्रिया भदोरिया , अंकिता जोशी, हनीफ ,रिजवान आदि उपस्थित थे
