माध्यमिक विद्यालय टेबिल टेनिस में सेंटजोंस और सेंट जोसफ की बालिका बनीं विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 29 सितंबर। एकलव्य स्टेडियम में आयोजित की गई 67वीं माध्यमिक विद्यालीय जनपद स्तरीय अंडर 14 वर्ष एवं 19 वर्ष टेबिल टेनिस बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें अंडर 19 वर्ष फाइनल मुक़ाबले में सेंट जोसफ़ ने राम स्वरूप कइंकॉ को 2-0 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।
अंडर 14 वर्ष फाइनल मुक़ाबले में सेंट जॉन्स क इं का ने श्री रत्न मुनि जैन कइंकॉ को 2-0 से हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण सेंट जॉन्स कन्या इं का की प्रधानाचार्या श्रीमती डी डेनियल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान कर किया गया।
प्रतियोगिता में अंडर 14 में 5 एवं अंडर 19 में 5 विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त अवसर पर ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,हरपाल सिंह चाहर,पंकज शर्मा,के पी सिंह यादव,एन के बिंदु,स्वाती,रेनू मसीह,शालिनी,कविता,राधा आदि ने प्रतियोगिता संपन्न कराने मैं अपना योगदान दिया। प्रतियोगिता के निर्णायकों सौरभ गुप्ता,रवि प्रकाश, वेद ,हर्षित आदि शामिल थे।
67वीं मंडलीय प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ी
अंडर 19 वर्ष
दीक्षा(सेंट जोसफ़)
आशी(सेंट जोसफ़)
महक (सेंट जॉन्स क इंका)
श्रृष्ठी(राम स्वरूप सिंघल)
प्रियंका(राम स्वरूप सिंघल)
अंडर 14 वर्ष
निधि(श्री रत्न मुनि जैन कइंका)
इशिका(श्री रत्न मुनि जैन कइंका)
प्राची(सेंट जॉन् क इंका)
वंशिका(सेंट जॉन् क इंका)
लक्ष्मी(सेंट जॉन्स क इंका)मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *