आगरा, 18 जून। निहाल स्मृति दिवस पर आगरा की खेल प्रतिभाओं का सम्मान 20 जून को अपराह्न 3.30 बजे रमाना ग्रैंड, अपोजिट आगरा क्लब, प्रतापपुरा चौराहा, आगरा पर किया जाएगा। सम्मानित होने वाली खेल प्रतिभाओं मे हेमलता काला, भारतीय महिला क्रिकेटर और चयनकर्ता, ध्रुव जूरैल भारतीय टेस्ट खिलाड़ी, पूनम यादव अर्जुन अवार्डी क्रिकेट खिलाड़ी, परवेंद्र यादव क्रिकेट कोच, शानदार आयोजक बल्देव भटनागर हैं। सम्मान समारोह का आयोजन निहाल सिंह फाउंडेशन 110, वीआईपी रोड, ताजनगरी फेज-1 आगरा द्वारा पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर किया जा रहा है।