खेल विभाग डेढ़ लाख रुपये महीने पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नियुक्त करेगा कोच

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार वर्णित खेलों (हाॅकी, तैराकी, वालीबाल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिण्टन, टेबल टेनिस, बास्केटबाल, कबड्डी, कुश्ती, बाक्सिंग, हैण्डबाल एवं जूडो) के 37 छात्रावास में उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता के दृष्टिगत 40 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मानदेय रू0 1.50 लाख प्रतिमाह पर प्रशिक्षण हेतु खेल विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में 15 खेलों में संचालित 35 आवासीय क्रीडा छात्रावासों में प्रशिक्षण देने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी/प्रशिक्षक की तैनाती की जानी है।
उक्त के क्रम में जनपद-आगरा के अंतरराष्ट्रीय खेलों यथा ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स एवं वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैम्पियनशिप (प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित होने वाली में प्रतिभाग किया हो) तथा पदमश्री, खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचन्द पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी प्रशिक्षक अथवा ऐसा प्रशिक्षक जिसने ओलम्पिक गेम्स, में सम्मिलित भारतीय टीम को प्रशिक्षण दिया हो, ऐसे इच्छुक महानुभावों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 अप्रैल, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में किसी भी कार्य दिवस में अपना आवेदन कर सकते है। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजयशर्मा ने दी।
आवेदित खेलों का विवरण निम्नलिखित हैः-
क्रं0स0 खेल का नाम वर्ग
01 हाकी बालक/बालिका
02 फुटबाल बालक
03 तैराकी बालक/बालिका
04 वालीबाल बालक/बालिका
05 जिम्नास्टिक बालक/बालिका
06 एथलेटिक्स बालक/बालिका
07 क्रिकेट बालक
08 बैडमिन्टन बालक/बालिका
09 टेबुल टेनिस बालक/बालिका
10 बास्केटबाल बालक/बालिका
11 कबडडी बालक/बालिका
12 कुष्ती बालक/बालिका
13 बाॅक्सिग बालक
14 हैण्डबाल बालिका
15 जूडो बालक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *