आगरा,14 मई। खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उ0प्र0 वालीबॉल संघ के समन्वय से 11 से 14 मई 2023 तक प्रदेशीय सबजूनियर बालक वालीबॉल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर आयोजित की गयी। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सुनील कुमार तिवारी, अवैतनिक महासचिव उ०प्र० बालीवॉल संघ को सुनील चन्द्र जोशी, क्रीडाधिकारी ने बुके देकर हार्दिक स्वागत किया तथा अरविन्द यादव क्रीडाधिकारी गाजीपुर ने मुख्य अतिथि को पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को आशीष वचन दिये जाने के तत्पश्चात विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सविता श्रीवास्तव क्रीडाधिकारी, राममिलन क्रीडाधिकारी अलीगढ़, बी.एस राठौर, संयुक्त सचिव जिला वालीबॉल संघ आगरा, अरविन्द यादव क्रीडाधिकारी गाजीपुर, एस.एस. चौहान सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी, अखिल चौधरी, उपक्रीडाधिकारी बागपत, राजीव सोई, अध्यक्ष मास्टर हाकी, संजय गौतम, सचिव आगरा हाकी, राकेश बेदी,हरदीप सिंह, सागर उपाध्याय , योगेश कुमार वर्मा, सुश्री कल्पना चौधरी, मनीष कुमार वर्मा, इस्तखार अहमद मानदेय वालीबॉल प्रशिक्षक आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आखिरी दिन आयोजित वालीबॉल मैचों का विवरण।
प्रतियोगिता के अन्तिम दिन प्रातः 08 बजे से फाईनल मैच स्पोर्टस कालेज लखनऊ बनाम अयोध्या मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ 25-13, 25-20, 25-15 से विजयी रहा। विजेता खिलाड़ियों का विवरण निम्नवत है- श्रीपशु , आरव लाटियान , योगेन्द्र सिंह , वीर चौधरी, राघवेन्द्र पटेल, आदर्श राय, विकास मान , अनुराग सिंह ,रजत सिंह, हर्षित यादव , एस कुमार , लकी पुनिया, श्री सृजन तिवारी, शिवम कुमार सिंह, रतन प्रजापति, इसमैन अहमद खान , आफताब आलम, आशुतोष कुमार , बृजेश दुबे, अभिषेक यादव, अप्रितम मदौरिया, भवानी चौहान, प्रभाकर उपाध्याय , विमल कुमार द्विवेदी (प्रशिक्षक) उज्जवल सिंह (टीम मेनेजर)। निर्णायकों में विमल पाण्डेय, अंकित सिंह, मो. इरफान मलिक, .हरिशंकर सिंह, सतेन्द्र पाण्डेय, , मुकेश शुक्ला, ,वीर प्रताप सिंह, ,दिलीप वर्मा, , शैलेन्द्र पटेल, श्री राजेश पटेल।