नवनिर्मित आगरा किला से यमुना ब्रिज दोहरीकारण रेल लाइन पर हुआ स्पीड ट्रायल

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा आगरा किला – यमुना ब्रिज  के मध्य नवनिर्मित दोहरीकरण कार्य का सघन निरीक्षण किया

आगरा, 10 सितंबर। पूर्वोत्तर परिक्षेत्र के रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा आगरा मंडल के आगरा फोर्ट – यमुना ब्रिज (2.11 किमी) के बीच दोहरी लाइन व यमुना ब्रिज ,आगरा फोर्ट स्टेशन पर रिले रूम, EI का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण विपिन कुमार एवम मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ विस्तृत निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ओएचई, ब्रिज, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता की गहनता से परख की गयी ।

उल्लेखनीय है कि आगरा किला – यमुना ब्रिज लगभग 2.11 किलोमीटर का दोहरीकरण कार्य  पूर्ण कर लिया गया है lइसी परियोजना के अंतर्गत आज रेल संरक्षा आयुक्त (पूर्वोत्तर परिक्षेत्र)  प्रणजीव सक्सेना द्वारा आगरा किला – जमुना ब्रिज खण्ड (लगभग 2.11 किलोमीटर खंड) के दोहरीकरण कार्य का विस्तृत जायजा लिया गया ।  सुरक्षा व संरक्षा के सभी मानकों से संतुष्ट होकर रेल  संरक्षा आयुक्त द्वारा नवनिर्मित आगरा किला – यमुना ब्रिज रेलखंड पर 65 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल कर नव दोहरीकृत रेल लाइन का परीक्षण किया  ।रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की संस्तुति के उपरांत उक्त दोहरीकृत रेल खंड पर रेलगाड़ियों का संचालन प्रारंभ होगा।  निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ  मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण श्रीविपिन कुमार,  मंडल रेल प्रबंधक  तेज प्रकाश अग्रवाल सहित उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के अधिकारी एवम् मंडल के अन्य अधिकारी, निरीक्षक, पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *