
आगरा। साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी के पावन जन्मदिहाड़े के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरुद्वारा साहिबजादा बाबा अजीत सिंह, खेड़िया, आगरा में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
कीर्तन दरबार के दौरान ज्ञानी गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया वाले) एवं हजूरी रागी भाई कर्नैल सिंह जी ने मधुर शबद कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संगत भाव-विभोर होकर गुरु नाम का स्मरण करती नजर आई।
मनोज नौतनानी ने बताया कार्यक्रम में विशेष रूप से संत बाबा प्रीतम सिंह जी, मुखी गुरुद्वारा गुरु का ताल ने अपनी पावन उपस्थिति देकर संगत को दर्शन दिए। कार्यक्रम के अंत में अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया जी एवं गुरु इतिहास पर प्रकाश डाला गया। आयोजक समिति के अमन प्रीत सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि साहिबजादा बाबा अजीत सिंह जी का जन्मदिहाड़ा साहस, बलिदान और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को गुरु इतिहास और सिख मूल्यों से जोड़ने का कार्य होता है।
अध्यक्ष ब्रजिंदर सिंह बावा, चरणजीत सिंह, हरसिमरन सिंह, कुलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगदीप सिंह, जगतजीत सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला अमन प्रीत सिंह, मनोज नोतनानी, सनी पूरी, गुरसिमरन सिंह, दलजीत सिंह, नवजोत सिंह, हर्षल भोजवानी गुरु समूह मौजूद रहा ।
