ताजगंज श्मशान और दशहरा घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

यमुना जलस्तर घटने के बाद ब्लीचिंग, फॉगिंग व एंटी लार्वा छिड़काव
धुलाई कराकर घाटों से हटाई गई कीचड़ और गंदगी

आगरा। यमुना का जलस्तर कम होते ही नगर निगम प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई की कमान संभाल ली है। शुक्रवार को ताजगंज श्मशान घाट और दशहरा घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गंदगी, कीचड़ और मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए ब्लीचिंग पाउडर, एंटी लार्वा छिड़काव और फॉगिंग कराई गई।

जेडएसओ ताजगंज महेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घाटों पर दस-दस सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात की गई थी। श्मशान घाट पर पानी भर जाने से चारों ओर कीचड़ और गंदगी फैल गई थी, जिसके कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। अभियान के तहत घाटों की धुलाई कर उन्हें पूरी तरह साफ-सुथरा बना दिया गया है।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि यमुना किनारे अन्य स्थानों पर भी जहां पानी उतर रहा है, वहां सफाई व मच्छर नियंत्रण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी घाटों और तटीय इलाकों को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त बना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *