राज्यपाल के आगमन को लेकर खंदारी कैंपस और हिन्दी संस्थान में चला विशेष सफाई अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने खंदारी कैंपस और केन्द्रीय हिन्दी संस्थान परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान मंगलवार सुबह से शुरू होकर दोपहर बाद तक चला। अभियान का नेतृत्व एसएफआई संजीव यादव ने किया। उनके निर्देशन में निगम टीम ने परिसर के विभिन्न हिस्सों से करीब बारह टन मलवा उठवाया। सफाई कार्य में लगभग अस्सी कर्मचारियों को लगाया गया था। अभियान के दौरान नाली नालों की सफाई, झाड़–झंखाड़ की कटाई और परिसर में फैली गंदगी को हटाया गया।
नगर निगम प्रशासन ने साफ-सफाई के बाद संक्रमण की रोकथाम और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पूरे परिसर में चूना भी डलवाया। अधिकारियों का कहना है कि राज्यपाल के आगमन को देखते हुए कैंपस को साफ–सुथरा और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
गौरतलब है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित 91वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आ रही हैं। दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *