जयंती से पहले अंबेडकर वाटिकाओं में चलाया गया विशेष सफाई अभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

 चारों जोन में एक साथ कराई गई 108 अंबेडकर वाहिकाओं की सफाई,  क्षेत्रीय एस एफआई के नेतृत्व में पांच सौ से अधिक सफाई कर्मियों ने की अभियान में भागीदारी

आगरा। नगर निगम द्वारा डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित अंबेडकर वाटिकाओं की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया। क्षेत्रीय एस एफआई के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान निगम के पांच सौ से अधिक सफाई कर्मियों ने भाग लेकर वाटिकाओं की सफाई व धुलाई की ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए
सहायक नगरआयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि नगला हरमुख, लोहिया नगर, भूड़ का बाग, कमलानगर के सेक्टर ई,एफ,जी,देवनगर,घटवासन, नगला पंथी, लॉयर्स कॉलोनी, के के नगर, सिकंदरा, कावेरी कुंज,चहारसू दरवाजा,बजीरपुरा, जटपुरा,खतैना, मौहल्ला,श्रीपुरा,चावली,नगला मेवाती,शहीद नगर,गोबर चौकी,चारा और महादेव नगर स्थित अंबेडकर वाटिकाओं पर सुबह से पहुंचकर सफाई कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया था। इस दौरान वाटिकाओं की सफाई के साथ ही वहां स्थित अंबेडकर प्रतिमाओं की धुलाई और साफ सफाई भी की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण कर अभियान पर नजर रखे रहे।

वहीं दूसरी ओर नगर निगम की सहयोगी संस्था म्यूज फाउंडेशन ने भी टीला नंदराम एवं टीला बाली चौक क्षेत्र में स्थित सभी अंबेडकर पार्कों और अंबेडकर वाटिकाओं में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई कराई। अभियान के दौरान पार्कों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई के साथ-साथ आसपास की दीवारों का सौंदर्यकरण भी किया गया। नगर निगम की टीम ने पार्क परिसर में कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया, जिससे जयंती के अवसर पर क्षेत्र साफ-सुथरा और आकर्षक दिखाई दे।
इस मौके पर पार्क में मौजूद रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ भी दिलाई गई। लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों, गली-मोहल्लों, सड़कों और विद्यालयों में गंदगी न करें और न ही किसी को करने दें। अभियान में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे क्षेत्र में सक्रियता के साथ सफाई कार्य को अंजाम दिया। कार्यक्रम में जोनल स्वच्छता अधिकारी आशुतोष वर्मा, जोनल इंस्पेक्टर नीतू चाहर तथा म्यूज़ फाउंडेशन की टीम के सदस्य मुकीम, यासर, अंजना और आशीष भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *