—-सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा अभियान
—– सहायक नगरआयुक्त ने यमुना आरती स्थल का निरीक्षण का व्यवस्थाओं को परखा
आगरा । नगर निगम द्वारा यमुना किनारे स्थित आरती स्थल के आसपास रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सफाई कार्य को सफल बनाने के लिए 50 से अधिक सफाई कर्मचारी और शहर की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य भाग लेंगे।
अभियान का उद्देश्य यमुना तट को स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त बनाना है। इस दौरान पॉलिथीन, प्लास्टिक व अन्य प्रकार की गंदगी को एकत्रित किया जाएगा। नगर निगम द्वारा इस कार्य के लिए लगभग एक दर्जन डस्टबिन भी रखें जा रहे हैं, जिनमें एकत्रित कचरा डाला जाएगा।सहायक नगर आयुक्त ने शनिवार को आरती स्थल का निरीक्षण भी किया और अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों को रविवार सुबह ठीक 6:00 बजे यमुना आरती स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अभियान सुबह 6:00 बजे शुरू होकर 8:00 बजे तक चलेगा।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और पॉलिथीन का उपयोग न करें। यमुना की स्वच्छता सिर्फ नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है