—दो दर्जन कर्मचारियों के साथ एक दर्जन ट्रैक्टर और जेसीबी को मैदान में उतारा गया
—सुबह से दोपहर बाद तक चले अभियान के दौरान 48 ट्रैक्टर ट्रॉली सिल्ट निकाली गई
आगरा। नगर निगम की ओर से सोना नगर, खेरिया मोड नाले की पुनःसफाई़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों, एक दर्जन ट्रैक्टर और जेसीबी का प्रयोग किया गया। इस दौरान नाले से 48 ट्रैक्टर सिल्ट निकाल कर निस्तारण केंद्रों को पहुंचाई गयी। अल सुबह प्रारंभ किया गया अभियान का नेतृत्व सी एस एफ आई मुनेश कुमार ने किया। इस दौरान एस एफ आई वाहन संजीव यादव भी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि सोना नगर से गुजर रहे नाले के बरसात के दौरान उफान लेने से अयोध्या कुंज, नगला मेहराव और खेरिया मोड़ पर जलभराव होता है। इसी के मद्देनजर आज विशेष अभियान चलाकर सोना नगर नाले की पुलिया से आगे तक नाले की सफाई कराई गयी।