गिरधर महाराज की पुण्यतिथि पर काला महल में उमड़ा समाज

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा। सिंधी समाज के प्रमुख पुरोहित पंडित गिरधर महाराज की 34वीं पुण्यतिथि पर आज कालामहल में समाज उमड़ पड़ा। अपने पुरोहित को सभी ने याद किया। दिन भर भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। इस मौके पर भंडारा भी हुआ। काला महल के श्री गिरधर गोपाल मन्दिर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम चल रहे थे। आज सुबह अखंड पाठ साहब का भोग पड़ा। बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने अपने पुरोहित को याद किया। इस मौके पर भजन-कीर्तन का सिलसिला सुबह से सायंकाल तक चलता रहा। आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्री अखंड पाठ साहब की पालकी ने क्षेत्र में भ्रमण किया तो इस दौरान भी भारी भीड़ रही। इसके बाद सभी लोग भंडारे में शामिल हुए। भंडारा काला महल धर्मशाला पर हुआ। सभी कार्यक्रम पं. बंटी महाराज के सानिध्य में हुए। इस दौरान जीवत राम करीरा, सूर्य प्रकाश, घनश्याम दास देवनानी, गागन दास रामानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, नंदलाल आयलानी, विकास जेठवानी, पंडित गौरी शंकर, नारी महाराज, पंडित गरिमा किशोरी, विनय महाराज, पवन महाराज, परमानंद आतवानी, हेमंत भोजवानी, अमृत मखीजा, सुशील नोतनानी, जगदीश डोडानी, रामचंद गुरनानी, रोहित आयलानी, बंटी करीरा, श्याम भोजवानी, हासानंद दियालानी, जय किशन बुधरानी, राज कुमार गुरनानी, जय प्रकाश केस्वानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, प्रदीप बनवारी, अशोक चावला, राजू खेमानी, किशोर हिरानी, मोहित असरानी, ज्ञान आडवाणी और हरेश पंजवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *