आगरा, 20 फरवरी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के गोवर्धन सभा कक्ष में आज मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में भंडार विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में भंडार विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया | इस अवसर पर मां सरस्वती को माल्यार्पण कर राजभाषा प्रदर्शनी का उद्घाटन कर हिंदी में किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। राजभाषा प्रदर्शनी का अवलोकन राजभाषा अधिकारी एवं दूर संचार इंजी, श्री अनिल सिंह पटेल एवं वरि मंडल सामग्री प्रवंधक, विवेक दिवाकर द्वारा किया गया। मंडल में राजभाषा हिंदी की प्रदर्शनी का आयोजन प्रति माह किया जाता है। यह प्रदर्शनी राजभाषा विभाग द्वारा लगवाई जाती है। ताकि मंडल पर हिंदी कार्य करने की गति बनी रहे।
