
आगरा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिंधु सेवा संगम, आगरा द्वारा सुल्तानगंज पुलिया पर एक सराहनीय एवं जनसेवा से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन की थाली, खाद्य सामग्री एवं पेय पदार्थों का वितरण किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्व की खुशियों को समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचाना रहा। ठंड के इस मौसम में संस्था द्वारा किया गया यह सेवा कार्य
जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत साबित हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सेवा का लाभ लिया और संस्था के प्रयासों की सराहना की।
सिंधु सेवा संगम द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं मानवीय कार्य किए जाते रहे हैं। संस्था का मानना है कि सेवा भाव से किया गया कार्य ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। नर सेवा ही नारायण सेवा मानी जाती है। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों में अनुशासन, सहयोग और सेवा भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
इस सेवा कार्यक्रम में संगठन से जुड़े अनेक कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान मुख्य रूप से सिंधु सेवा संगम के सरक्षक सूर्य प्रकाश, बी जे पी पार्षद मुरारी प्रसाद गोयल, जितेंद्र सोमानी,किशोर बुधरानी, अमृत् माखीजा, रोहित आयलानी, महेश सोनी, विकास जेठवानी, मेघराज शर्मा, ईश्वर सेवकानी, सोनू मद्नानी, पवन बत्रा,करण बुधरानी,राम चंद हसानी, खेम चंद तेजानी,मनोहर लाल हंस, शंकर जगवानी, कुनाल जेठवानी, पंकज जेस्वानी ,कपिल पंजवानी, हरेश पंजवानी, विक्रम हिंदवानी, सुनील बुधवानी, मनोज थरानी, राजेश इसरानी,आदि
