आगरा। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर सिंधी समाज में हर्ष की लहर है।समाज के लोगों का कहना है कि यह सम्मान तो उन्हें काफी पहले मिल जाना चाहिए था।उन्होंने मोदी सरकार के इस फैसला का तहत दिल से स्वागत किया है।सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी ,परमानंद आत्वानी, जयराम दास होतचंदानी, मेघराज दियालानी, राज कोठारी, सुशील नोतनानी, किशोर बुधरानी, श्याम लाल रंगनानी, अशोक कोडवानी, जगदीश डोडानी, अशोक पारवानी, अमृत माखीजा, राज कुमार गुरनानी, रोहित आयलानी, नरेश देवनानी, राजू खेमानी, भजन लाल,, रोहित आयलानी, नरेश देवनानी, उमेश पेरवानी, अशोक चावला, मेघराज शर्मा, कन्हैया सोनी, जतिन लालवानी, मुरली मनमानी,आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।