आगरा। उत्तर प्रदेश के डॉ भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालय क्रीड़ा संस्थान, अयोध्या के प्राचार्य आर पी शर्मा के पत्र अनुसार 15 से 19 सितम्बर 2025 तक राजकीय इंटर कॉलेज,आज़मगढ़ में आयोजित होने वाली 69 वीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालयीय अंडर 14,17 व 19 वर्ष बालक एवं बालिका राज्य वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु महाकवि सूर स्मारक इं का की क्रीडाध्यक्ष श्वेता सिंह चारग को चयनकर्ता नियुक्त किया गया है।
श्वेता सिंह चारग के चयन पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल,आगरा डॉ मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीडीआर मनोज गिरी, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा चंद्रशेखर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह, महाकवि सूर स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार लवानिया ,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह, डॉ अनिल वशिष्ठ, डॉ एस के सिंह, सोमदेव सारस्वत, इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,वीरेंद्र वर्मा,मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, चौ हरपाल सिंह चाहर,पंकज कश्यप, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, रवि प्रकाश,सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, ज्योति सोनी,लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।