सेल्फी प्वॉइन्ट पर श्रीराम नृत्योत्सव

Religion/ Spirituality/ Culture

आगरा, 16 दिसंबर। अयोध्या शोध संस्थान द्वारा प्रदेश के पांच प्रमुख जनपदों आगरा, शामली अमरोहा, बागपत तथा आजमगढ़ में “शास्त्रीय एवं लोक नृत्यों में प्रभु श्रीराम” शीर्षक से श्रीराम नृत्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नगर में यह आयोजन 17 दिसंबर रविवार को सायं 4:30 बजे सेल्फी प्वॉइन्ट, फतेहाबाद रोड पर किया जाएगा। अन्तर्राष्ट्रीय कथक नृत्यांगना एवं पद्मविभूषण पं० बिरजू महाराज की पौत्री सुश्री शिंजनी कुलकर्णी द्वारा श्रीराम पर आधारित नृत्य, भारतीय संगीतालय, सुधीर नारायण, आंचल जैन (भरत नाट्यम), संगीत आंगन (कलश नृत्य) द्वारा प्रस्तुति की जायेगी।
यह जानकारी शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ व अन्य अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम जिला प्रशासन, आगरा विकास प्राधिकरण, रोटरी क्लब, ताज सिटी, अटल गीत गंगा आयोजन समिति एवं इण्डियन मेडीकल एसोसियेशन के सहयोग से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *