
आगरा, 30 दिसंबर। खंदारी स्थित होटल लेमनट्री में आयोजित माडलिंग शो में सिकंदरा निवासी शिवांक कार्तिकेय सिंह ने विजेता बनकर धाक जमायी। उन्हें मि. इंडिया यूनिक के खिताब से नवाजा गया।वहीं नंदिनी के सिर मिस इंडिया यूनिक का ताज सजा। मिसेज इंडिया यूनिक का ताज नीतू ने जीता।
डेस्टीनेशन सोसाइटी द्वारा मिस्टर व मिस और मिसेज आगरा सीजन फाइव कंप्टीशन का आयोजन किया गया। जिसकी डायरेक्टर अर्चना फौजदार हैं। वहीं सार्थक चौधरी डायरेक्टर माडल और फैशन डिजायनर हैं। बीती रात हुए इस आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल रहे। उन्होंने विजेताओं के सिर ताज पहनाया। इस आयोजन में फिल्म फेम ज्ञान प्रकाश और टीवी एक्टर देशमुख प्रेमी भी मौजूद रहे। शिवांक श्रीलंका प्रीमियर क्रिकेट लीग खेल कर हाल ही में लौटे जितेंद्र बघेल के भतीजे हैं। वे बजरंग नगर सिकंदरा के निवासी सचिन बघेल और श्रीमती नीलम पाल के सुपुत्र हैं।


