भदोही। आज दिनांक 26.02.2026 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद भदोही ( सबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ) द्वारा ब्लाक डीघ के निर्चाचन का कार्य सम्पन्न हुआ । पर्यवेक्षक सूर्य कान्त मौर्य, जिला मंत्री एवं निर्वाचन अधिकारी वंशराज मौर्य ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न कराया गया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष पद पर शेर सिंह तथा ब्लाक मंत्री पद पर अनिल कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए । साथ ही साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार वर्मा ,संयुक्त मंत्री पद पर राजेंद्र कुमार मौर्य व कोषाध्यक्ष पद पर सूर्य कान्त गौतम निर्चाचित हुए । समस्त निर्वाचन का कार्यक्रम जिला अध्यक्ष घनश्याम यादव की देख रेख में संम्पनं हुआ । विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष धर्म राज यादव उपस्थित रहे । निर्वाचन प्रक्रिया में बड़ी संख्या में शिक्षक ,शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया ।संचालन का कार्य राज बहादुर यादव के द्वारा किया गया।


