शमशाबाद-फतेहाबाद के मध्य फाटक सं०-14 (किमी 1364/5-6) (गाँव जगराजपुर) पर अंडर पास बनने हेतु  12 दिसंबर से बंद किया जाएगा

Press Release उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

आगरा, 5 दिसंबर। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के शमशाबाद- फतेहाबाद खंड  पर स्थित फाटक सं०- 14 (किमी 1364/5-6) (गाँव जगराजपुर) पर अंडर पास का कार्य दिनांक 12.12.2024 से किया जाना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।

रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 12.12.2024 को सुबह 07:00 बजे से कार्य पूर्ण होने तक समपार से सड़क यातायात बंद रहेगा  | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग LHS –गाँव गोदना  (किमी 1365/6-7) से होकर गुजारने की व्यवस्था की गयी है | अंडर पास का कार्य पूर्ण होने के उपरांत इसे सड़क यातायात के लिए खोल दिया जायेगा । जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *