वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने ताजनगरी के सात खिलाड़ी गाजियाबाद रवाना, शुभकामनाएं दीं

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 1 फरवरी। वेस्ट जोन सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में आगरा के सात खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता गाजियाबाद में 2 से 4 फरवरी तक खेली जानी है। चयनित आगरा के खिलाड़ी आज सुबह इंटरसिटी एक्सप्रेस से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। पुरुष वर्ग में अभिषेक त्यागी और अभय शर्मा का जबकि महिला वर्ग में कुमारी आरती, कुमारी पूजा, कुमारी टीना, कुमारी सिमरन और कुमारी कामिनी का सलेक्शन हुआ है ।उत्तर प्रदेश टीम में उनके चयन पर उनके उज्जवल भविष्य के लिए संघ आगरा के सभी पदाधिकारी तथा डॉक्टर हरि सिंह यादव अध्यक्ष ओलंपिक संघ ,राहुल पालीवाल सचिव ओलंपिक संघ ,सुनील चंद्र जोशी आरएसओ आगरा, तपेश शर्मा, वैजयंती इंटर कॉलेज, मीनाक्षी घिल्डियाल, डॉक्टर जयशंकर यादव ,वीरेंद्र सिंह बॉबी, मधु कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। यह जानकारी संजय गौतम ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *