गाँधी जयन्ती के उपलक्ष्य में सात दिवसीय बाल मेला 2 अक्टूबर से

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 30 सितंबर।जिला प्रोबेशन अधिकारी अजय पाल सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश में महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित समस्त बाल देख-रेख संस्थाओं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर से आरम्भ करते हुये एक सप्ताह 8.10.2023 तक मेला/कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने आगे यह भी अवगत कराया है कि दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को कार्निवाल उद्घाटन व गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य पर योगा का आयोजन होगा। जिसमें बच्चों द्वारा भगवान महात्मा बुद्ध के जीवन पर नाटक/ड्रामा का प्रर्दशन किया जायेगा। इसी क्रम में दिनांक 03 अक्टूबर 2023 को मडिटेशन कार्यक्रम। 04 अक्टूबर 2023 को बच्चों के मध्य खेल-कूद प्रतियोगिता (क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, बैंडमिंटन, कैरम, चैस, लूडो, कबड्डी, खोखो इत्यादि अन्य रूचिपरक खेल)।  05 अक्टूबर 2023 को नृत्य व गायन प्रतियोगिता (देशभक्ति, फिल्मी, रॉक इत्यादि अन्य रूचिपरक नृत्य)।  06 अक्टूबर 2023 को पेंटिगं प्रतियोगिता। क 07 अक्टूबर 2023 को “बागवानी के फायदे” विषय संवाद प्रतियोगिता का आयोजन तथा 8 अक्टूबर  को कार्निवाल समापन समारोह, जिसमें बच्चों द्वारा तैयार किये गये कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया है कि उपरोक्त प्रस्तावित विभिन्न प्रतियोगिताओं मे प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार व सर्टिफिकेट वितरण किया जायेगा।

इस बीच अपर जिलाधिकारी (प्रो0) ने अवगत कराया है कि विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर, को प्रातः 09 बजे महात्मा गाँधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गाँधी जी के चित्र माल्यार्पण किया जायेगा। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी के जन सम्पर्क कक्ष (चैम्बर) में आयोजित किया जायेगा।
अपर जिलाधिकारी(प्रो0) ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों, अनुभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित स्थल पर ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *