सेवन ए साईड हॉकी प्रतियोगिता 21 से 25 दिसंबर तक एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। गुरु गोविन्द सिंह जी के साहिबजादों की स्मृति में आगरा मास्टर हॉकी और सुखजीवन अकादमी द्वारा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन “बाबा फतेह सिंह जी बाबा जोरावर सिंह गोल्ड कप अण्डर 19 वर्षीय “ बालक वर्ग की सेवन ए साईड हॉकी प्रतियोगिता जो 21 से 25 दिसंबर तक एकलव्य स्टेडियम आगरा में खेली जाएगी। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन आगरा में हॉकी खेल का प्रोत्साहन प्रदान करना है।
जिसका उद्घाटन 21 दिसंबर को 2.30 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि ओलंपियन, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि राजेश गोयल छावनी परिषद के सदस्य,  ओलंपियन जगबीर सिंह, शिवकांत यादव एमडी शिवकांत इंफ्राटेक, राहुल जैन भाजपा दीनदयाल मंडल के अध्यक्ष , आगरा रायल के मनोज जादौन  विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि 25 दिसंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल होंगे। विशिष्टअतिथि अशोका ग्रुप की एम डी डा. रंजना बंसल होंगी। आगरा मास्टर्स हाकी के अध्यक्ष राजीव सोही, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, सचिव अमिताभ गौतम ने हाकी प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *