सीनियर महिला फुटबाल ट्रायल 3 से 5 नवंबर तक एकलव्य स्टेडियम में

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 26 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के महासचिव मुहम्मद शाहिद की सूचना अनुसार सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक एकलव्य स्टेडियम आगरा में किया जा रहा है। इच्छुक खिलाड़ी अपने सभी मूल प्रमाणपत्र के साथ 3 नवंबर को प्रातः काल 6 बजे तक रिपोर्ट करें। यह जानकारी आगरा फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष बिल्लू चौहान ने दी। जिनका मो. नंबर 9837009999 है। उन्होंने कहा है कि चयनित खिलाड़ियों का कैंप भी आगरा में ही 6 नवंबर से लगेगा। इसलिये खिलाड़ी सर्दी से बचने को कंबल आदि अपने साथ लेकर आएं। कैंप के बाद चयनित यूपी महिला फुटबाल टीम आगरा से ही गाजियाबाद जाएगी , जहां सीनियर राष्ट्रीय महिला फुटबाल चैंपियनशिप 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *