आगरा, 30 अप्रैल। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन आकाशवाणी आगरा से 30 अप्रैल 2025 को वरिष्ठ तकनीशियन राजेश यादव सेवानिवृत्त हुए। जिनको धूमधाम से बैंडबाजों के साथ विदाई दी गयी। श्री यादव का कार्यकाल 36 वर्षों से अधिक रहा। मुख्यतया दिल्ली दूरदर्शन केंद्र, आकाशवाणी कारगिल एवं आगरा आकाशवाणी केंद्र रहा।
विदाई समारोह की अध्यक्षता तत्कालीन केंद्राध्यक्ष आर ० पी० सिंह, कार्यक्रम प्रमुख अनेंद्र सिंह एवं, प्रशासनिक अधिकारी हेम पराशर ने की। आकाशवाणी परिवार ने श्री यादव के सुखद भविष्य की मंगल कामना के साथ विदाई दी। समारोह में कार्यक्रम ,अभियांत्रिकी एवं प्रशासनिक अनुभाग के सभी अधिकारी एवं कार्मिक सम्मिलित हुए ।
उपस्थित लोगों में परिवारजन,भूतपूर्व अधिकारी/ कर्मचारी एवं वर्तमान में कार्यरत अधिकारी सहायक अभियंता – कुलदीप गुप्ता, आर० एस०चौहान, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार (लेखाधिकारी) श्रीमती मृदुला गुप्ता ( वरिष्ठ अभियंता), अशोक धवन (लेखाधिकारी), देवी प्रसाद तिवारी,ओ पी सिकरवार अभियांत्रिकी सहायक प्रवेंद्र यादव, सतेंद्र शर्मा,अवधेश कुमार,मोहन बिहारी, सतीश चंद्र गर्ग,राकेश सिंह,आकाश कुमार,देव सिंह,अजय मोहन यादव (वरिष्ठ लिपिक),शिव राम आदि रहे। विदाई समारोह की जानकारी आगरा क्लस्टर अभियांत्रिकी संगठन सचिव राजीव यादव (अभियांत्रिकी सहायक) ने साझा की।
