ताज महोत्सव की  थीम के लिये प्रविष्टियां  भेजें 25 तक, चयनित थीम के रचयिता को मिलेगी दस हजार की पुरस्कृत धनराशि

Press Release उत्तर प्रदेश

ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम के लिये प्रविष्टियां भेजे जाने हेतु बढ़ी समय सीमा

आगरा 07.01.2025. सचिव, ताज महोत्सव समिति ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है। पूर्व में थीम निर्धारण हेतु अन्तिम तिथि दिनांक 24 दिसम्बर 2024 रखी गई थी जो कि अब दिनांक 15 जनवरी 2025 की जाती हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने आगे यह भी बताया है कि आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम आगामी 15 जनवरी 2025 की सायं 5.00 बजे तक सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा। दूरभाष : 0562-2226431/ई-मेल: agrauptourism@gmail.com पर प्रेषित करने का कष्ट करें। ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10000/- (रू० दस हजार मात्र) की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *