थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित

Press Release उत्तर प्रदेश

प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित।

24 दिसम्बर 2024 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष किया जायेगा प्रस्तुत।

आगरा.17.12.2024/संयुक्त निदेशक पर्यटन/सचिव, ताज महोत्सव समिति श्रीमती दीप्ति वत्स ने अवगत कराया है कि प्रति वर्ष की भाँति आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु महोत्सव की थीम निर्धारित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त थीम के निर्धारण हेतु आम जन मानस से स्व-रचित थीम आमंत्रित की जाती है। निर्धारित तिथि दिनांक 24 दिसम्बर 2024 तक प्राप्त सभी थीमों को थीम निर्धारण चयन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा तथा चयन समिति द्वारा चयनित थीम के आधार पर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
सचिव, ताज महोत्सव समिति श्रीमती दीप्ति वत्स ने आगे यह भी अवगत कराया है कि आगामी ताज महोत्सव-2025 के आयोजन हेतु अपनी स्व-रचित एवं महोत्सव की गरिमा के अनुरूप सारगार्थित थीम आगामी 24 दिसम्बर 2024 के सायं 5.00 बजे तक निम्नलिखित पते/ई-मेल पर प्रेषित करने का कष्ट करें। ताज महोत्सव समिति द्वारा चयनित थीम के रचियता को विगत वर्षों की भॉति इस वर्ष भी रूपये 10000/- (रू० दस हजार मात्र) की धनराशि से पुरस्कृत किया जायेगा। पता : सचिव, ताज महोत्सव समिति, उत्तर प्रदेश पर्यटन कार्यालय, 64-ताज रोड, आगरा, ई-मेल agrauptourism@gmail.com व दूरभाष :0562-2226431 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *