प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता के लिये चयन ट्रायल

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 29 फरवरी।  खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं यूपी हाकी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हाकी खेल की प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित की जायेगी। प्रदेशस्तरीय सबजूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा मण्डल टीम हेतु जिला एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर कराये जायेंगे।

जनपदीय चयन ट्रायल्स 02-03-2024 को, मण्डलीय चयन ट्रायल्स दिनांक एवं समय 04-03-2024 को और प्रदेशस्तरीय प्रतियोगिता 06 से 11 मार्च  तक अयोध्या में होगी। प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालिका हाकी प्रतियोगिता  हेतु इच्छुक खिलाड़ी की जन्म तिथि 01.01.2009 के बाद की होनी चाहिए। जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्टेडियम आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु बालिका खिलाड़ियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु मो०खलील, अंश० मानदेय हाकी प्रशिक्षक मो0न0-7669994100 पर कर सकते है। यह जानकारी आरएसओ सुनील चन्द्र जोशी ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *