आगरा।माध्यमिक विद्यालय बालक योगासन प्रतियोगिता एम डी जैन इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन ।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ओवरऑल उप विजेता बना ।दो वर्गों में श्री शंकर लाल रामराज लादू खेड़ा तीसरे स्थान पर रहा जबकि एक वर्ग में नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
आज श्री शंकर लाल रामराज्य इंटर कॉलेज लादूखेड़ा के संयोजन में एमडी जैन इंटर कॉलेज के सभागार में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रतियोगिता का शुभारंभ शंकर लाल रामराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में ट्रेडिशनलसोलो आर्टिस्टिक सोलो आर्टिस्टिक पेयर , और रिदमिकपेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 14 वर्ष बालक में ट्रेडिशनल में देव सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर ने पहला स्थान। जबकि आर्टिस्टिक सोलो में शिवा ने पहला स्थान सरस्वतीविद्यामंदिर ।आर्टिस्टिक पेयर में देवास और रहमान एम डी जैन और आर्टिस्टिक रिदमिक पर में विवांश और सूर्यकांत एमडीजैन प्रथम रहे ।
17 वर्ष में ट्रेडिशनल में कार्तिक ने पहला स्थान प्राप्त किया आर्टिस्टिक सोलो में तनिष्क ने पहला स्थान प्राप्त किया आर्टिस्टिक पेयर मेंकुश और देव ने पहला स्थान प्राप्त किया । रिडमिक पेयर मै ऋषि और आदित्य ने पहला स्थान प्राप्त किया। और यह सभी एमडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र थे । 19 वर्ष बालक में ट्रेडिशनल सोलो में ललित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने पहला स्थान प्राप्त किया ।आर्टिस्टिक सोलो में अमन एम डी जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया ।आर्टिस्टिक पेयर में विनय और शिवम ने पहला स्थान प्राप्त किया ।और रिदमिक पेयर में आशीष औरसौरभ ने पहला स्थान प्राप्त किया ।
प्रतियोगिता के निर्णायक आकांक्षा शर्मा ,अरुण कुमार, रुपेश अग्रवाल और नीरज थे। प्रतियोगिता का शुभारंभ पुरस्कार वितरण एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जी एल जैन एवं श्री शंकर लाल रामराज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार, जनपदिय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल ने किया। इस अवसर पर सौरभ सिंह ,रवि प्रकाश, शाहतोष गौतम ,संजय नेहरू, केपी सिंह, रजनेश शर्मा राहुल सिंह,दिग्विजय सिंह, मौजूद थे। संचालन रजनेश शर्मा ने किया।


