
भदोही, 9 नवंबर। प्राथमिक विद्यालय बिछियां एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय बिछियां, डीघ, भदोही के बच्चों का आज शैक्षिक भ्रमण महावीर इण्टर कॉलेज बिछियां, के प्रांगण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के आदेशानुसार एवम खण्ड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव के दिशा निर्देशन में नोडल संकुल शेर सिंह के नेतृत्व में प्राचीन शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर ,विष्णु मंदिर का बच्चों ने भ्रमण किया।और उसके बारे में जानकारी दी गई। आस पास के क्षेत्रों के बारे मे जानकारी दी गई,बच्चों ने विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, और कंप्यूटर लैब अवलोकन किये।प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, योगेश कुमार तिवारी, राज बहादुर, राम मोहन, विनोद कुमार पाल, कंचनलता,सलोनी गुप्ता, मंजू यादव, श्रेया मौर्या, प्रियंका, नीरज त्रिपाठी आदि शिक्षक साथ में भ्रमण किये।
