आगरा, 12 सितंबर। साओ टोम एंड प्रिंसिपी के प्रधानमंत्री मि. पैट्रिक ऐमरी ट्रोवोडा ने सपत्नीक आज ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। कल वे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरने के पश्चात वे सीधे होटल ओबराय अमर विलास पहुंचे। जहां जिला प्रशासन द्वारा उनका स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम के पश्चात वे गुरुवार को सुबह नौ भीगते हुए ताजमहल देखने पहुंचे। जहां जिला प्रशासन द्वारा अपने अधिकारियों तथा सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया था। उनके साथ ही विदेशी मेहमान ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। इसके पश्चात जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ खूब फोटो खिंचवाये। वहां से होटल पहुंचकर कुछ देर विश्राम किया। इसके पश्चात सायंकाल हवाई जहाज से दिल्ली के लिये प्रस्थान कर गये।
