प्रतापपुरा चौराहा के निकट रमना ग्रांड में होगा भव्य एवं विशाल आयोजन
आगरा। साईं भक्तों के दर्शन हेतु श्री साईंबाबा की चरण पादुका दर्शन समारोह आगरा में रमाना ग्रींस, प्रतापपुरा पर होगा। जिसके संयोजक डा. अशोक रैना के अनुसार आयोजन के लिए सैद्धांतिक अनुमोदन तदर्थ समिति, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्त व्यवस्था, शिर्डी द्वारा प्रदान कर दिया गया है। भक्तों की प्रबल आस्था को ध्यान में रखते हुए, माननीय तदर्थ समिति ने यह निर्णय लिया है कि, श्री साईंबाबा की चरण पादुका 09 दिसंबर 2025 को समय दोपहर दो बजे से रात्रि. 11.00 तक और 10 दिसंबर समय सुबह 07.00 बजे से दोपहर 01.00 तक सभी श्रद्धालु साईंभक्तों के भव्य दर्शनार्थ आगरा में उपलब्ध रहेंगी। चरण पादुकाएं नौ दिसंबर को दोपहर 12 बजे वाटरवर्क्स से कमलानगर साईं मंदिर जाएंगी। वहां से दोपहर दो बजे प्रतापपुरा स्थित रमाना ग्रांड में चरण पादुकाएं पधारी जाएंगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नितिन कोहली के अनुसार चरण पादुका दर्शन समारोह प्रतापपुरा स्थित आगरा क्लब के सामने द रमना ग्रांड वैवाहिक स्थल पर होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में साईं चरण पादुका समारोह आगरा में आयोजित किया गया था। जिसमें लगभग 50 हजार साईंभक्तों ने चरण पादुका दर्शन का लाभ उठाया था। इस आयोजन की मंजूरी श्री साईंबाबा के शुभाशिर्वाद के साथ… गोरक्ष गाडीलकर, (भा.प्र.से.) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री साईबाबा संस्थान विश्वस्तव्यवस्था, शिर्डी द्वारा प्रदान की गयी है।
आयोजन के संयोजक डा.अशोक रैना, अध्यक्ष नितिन कोहली बनाये गये हैं। इनके अलावा स्वागत समिति के अन्य पदाधिकारी नामित किये गये हैं। जिनमें स्वागत समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता,राजेश गोयल (बब्लू भाई) हैं। महामंत्री संजय सत्यदेव, वरिष्ठ अध्यक्ष, गिरीश पलवार, द्वारिका नाथ गुंबर, कोषाध्यक्ष राजीव पोद्दार, सह कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, महिला विंग की प्रभारी दीपा गुरनानी बनायी गयी हैं। उपाध्यक्ष विकास खन्ना, दीपक गुप्ता, लटूरी सिंह यादव, पवन अग्रवाल, दीपक बत्रा, रवि हैं। भंडारा समिति में राजीव गुप्ता, वीके परिहार, दिनेशगुप्ता, सौरभ पाठक, राहुल शाक्य, चिराग गुप्ता। सुरक्षा प्रभारी सचिन मित्तल,दीपक रेड्डी,महेश भाष्कर, प्रचार-प्रसार प्रभारी रोहित गोयल, करन रोहिरा, संजय अग्रवाल,कुनाल,सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती ममता सिंघल,राकेश शर्मा, सह प्रभारी श्रीमती डिंपल गंभीर, मोहन सैनी। पंडाल व्यवस्था प्रभारी प्रवीन साहनी, हार्दिक गोयल। मीडिया प्रभारी एल एस बघेल, विकास गंभीर। प्रसादालय प्रभारी गुरचरन सिंह,राकेश गौतम, पवन अग्रवाल,गिर्राज बघेल। भंडारा सहयोगी विजय जेठी, अंकुर महाजन, मनीष खट्टरमल, अभिषार गुप्ता, वीनूमदान, महंत राजेंद्र शुक्ल।समन्वयप्रभार श्री साईं सेवा मित्र मंडल हैं।
सांस्कृतिक संध्या
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में टी सीरीज के सुप्रसिद्ध गायक पं. मोहन शर्मा द्वारा नौ दिसंबर की सायं 8 बजे से रात दस बजे तक साईं भजन प्रस्तुत किये जाएंगे। जबकि 10 दिसंबर को प्रख्यात गायक दिल्ली के पुनीत खुराना और द वायस आफ इंडिया की फाइनलिस्ट निधि कोहली द्वारा साईं भजन प्रस्तुत किये जाएंगे।
साईंभक्तों के लिये भंडारा
साईं चरण पादुका में आने वाले साईंभक्तों के लिये भंडारे की भी व्यवस्था की गयी है। जिसमें आयोजन से जुड़े हजारों भक्त भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।
दर्शन की अपील
संयोजक डा. अशोकरैना और अध्यक्ष नितिन कोहली ने साईंभक्तों से चरण पादुका दर्शन लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने साईंशोभा यात्रा में भी श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की है।
